ओम नमो भगवते वासुदेवाय

ओम नमो भगवते वासुदेवाय एक हिन्दू मंत्र है. इस मंत्र को श्रीकृष्ण का मंत्र भी कहा जाता हैं. इस मंत्र की दो परंपराएं होती है एक तांत्रिक और दूसरी है पुराणिक। आपको बता देते हैं कि तांत्रिक परम्पराएं में ऋषि प्रजापति आते हैं और पुराणिक परम्परा में ऋषि नारदा होते हैं.

ऐसा कहा जाता है कि यह मंत्र बारह वैष्णव मंत्रों में सबसे प्रभावशाली होता है. ओमनमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का सही से उच्चारण करने से आप मोक्ष और मुक्ति पा सकते हैं. इस मंत्र का पूरा वर्णन विष्णु पुराण में देखने को मिलता है.

नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का अर्थ

ओम - ओम यह ब्रंह्माडीय लौकीक ध्वनि है।

नमो - अभिवादन नमस्कार।

भगवते - शक्तिशाली, दयालु जो दिव्य है।

वासुदेवयः - वासु का अर्थ हैः सभी प्राणियों में जीवन और देवयः का अर्थ हैः ईश्वर। इसका मतलब है कि भगवान जो सभी प्राणियों का जीवन है।

नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र के लाभ

  • इस मंत्र के जाप से हर प्रकार के काम में सफलता मिल जाती है. जिन लोगों के कोई काम नहीं हो पा रहे हैं उन्हें इस मंत्र का सच्चे मन के साथ जाप करना चाहिए.
  • नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करने से ग्रहों को शांत किया जा सकता है. अगर आपकी कुंडली में ग्रह शांत नहीं है तो आप इस मंत्र का जाप अवश्य किया करें.
  • कोई भी मनोकानमा पूरी करने के लिए आप नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं. इस मंत्र को आप रोजाना 101 बार जपे. भगवान विष्णु प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूर्ण कर देंगे.
  • इस मंत्र के जाप से आप मोक्ष को भी प्राप्त कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Mahamrityunjaya mantra in hindi